लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स ने छलांग लगाकर छुआ नया रिकॉर्ड स्तर, निफ्टी हुआ 11,500 अंक के पार

By भाषा | Updated: August 20, 2018 11:12 IST

Nifty Market Today Updates, Highlights in Hindi: नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी पहली बार 11,500 अंक के ऊपर आ गया। पूंजीगत सामान, धातु, रीयल्टी तथा बैंक शेयरों में तेजी से शेयर बाजारों में मजबूती आयी। 

Open in App

मुंबई, 20 अगस्त: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 263.06 अंक मजबूत होकर 38,210.94 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी पहली बार 11,500 अंक के ऊपर आ गया। पूंजीगत सामान, धातु, रीयल्टी तथा बैंक शेयरों में तेजी से शेयर बाजारों में मजबूती आयी। 

इससे पहले, सेंसेक्स नौ अगस्त को रिकार्ड 38,076.23 अंक पर बंद हुआ था।  शुक्रवार को सेंसेक्स 284.32 अंक मजबूत हुआ था। एनएसई निफ्टी 46.50 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,517.25 अंक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, नौ अगस्त को कारोबार के दौरान यह 11,495.20 अंक पर पहुंचा था।

कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा लिवाली, घरेलू संस्थागत की ओर से खरीदारी जारी रहने तथा रुपये में सुधार से बाजार में तेजी आयी।

लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में एल एंड टी, ओएनजीसी, यस बैंक, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, विप्रो, वेदांता, एसबीआई, आरआईएल तथा एचयूएल शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ इन्फोसिस, भारती एयरटेल, आईटीसी तथा टीसीएस में गिरावट दर्ज की गयी।

बता दें, लगातार चौथा सप्ताह है जब बाजार में तेजी रही। सप्ताह के दौरान घटबढ़ के बाद पिछले सप्ताह के मुकाबले सेंसेक्स 78.65 अंक या 0.21 प्रतिशत जबकि निफ्टी 41.25 अंक या 0.36 प्रतिशत लाभ में रहे थे।

अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने कल 133.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 825.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर मार्केटसेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें