लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार पर कोरोना का खौफ, रिलायंस इंडट्रीज में 6 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

By भाषा | Updated: May 12, 2020 17:17 IST

वैश्विक निवेशक इस बात से आशंकित हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण में एक बार फिर से तेजी आ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबारियों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण का मामला फिर से तेजी पकड़ने की आशंका से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 42.77 लाख पहुंच गयी है। वहीं 2.87 लोगों की मौत हुई है।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को 190 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 31,371.12 अंक पर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में नरम रुख के बीच सूचकांक में अच्छा वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्टीज के शेयर में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया। कारोबार के दौरान तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 716 अंक तक नीचे चला गया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार आया लेकिन इसके बावजूद 190.10 अंक यानी 0.60 प्रतिशत टूटकर 31,371.12 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकाार, एनएसई निफ्टी 42.65 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,196.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रहा। इसमें 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। इसके अलावा एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक ओर ओएनजीसी के शेयर भी नीचे आये। वहीं दूसरी तरफ एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और इंडसइंड बैंक तथा पावर ग्रिड लाभ में रहीं।

कारोबारियों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण का मामला फिर से तेजी पकड़ने की आशंका से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। इससे वैश्विक बाजारों में नरम रुख देखने को मिला। चीन के वुहान में कई सप्ताह तक कोई नया मामला नहीं आने के बाद अब वहां पिछले दो दिनों में संक्रमण के छह नये मामले आये हैं। वहीं दक्षिण कोरिया ने एक महीने से भी अधिक समय में नये मामलों में अबतक की सबसे बड़ी तेजी की घोषणा की है। इस रिपोर्ट के बाद शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख शेयर बजारों में शुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसा देश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 70,756 पहुंच गयी है जबकि 2,293 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 42.77 लाख पहुंच गयी है। वहीं 2.87 लोंगों की मौत हुई है। इस बीच, अंतराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया 

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सरिलायंसReliance
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित