लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स की टॉप 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 55,682 करोड़ रुपये घटा, TCS और HUL को सबसे ज्यादा नुकसान

By भाषा | Updated: November 10, 2019 12:06 IST

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 20,230.2 करोड़ रुपये घटकर 4,51,633.92 करोड़ रुपये रह गया।

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष दस में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 55,681.8 करोड़ रुपये घट गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। इनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण भी इस दौरान घटा है।

वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, इन सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल 54,875.04 करोड़ रुपये बढ़ा है जो बाकी चार को हुए नुकसान से कम है। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में सबसे अधिक गिरावट आई। उसका बाजार पूंजीकरण 26,900.6 करोड़ रुपये घटकर 6,22,401.90 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 20,230.2 करोड़ रुपये घटकर 4,51,633.92 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,383.37 करोड़ रुपये घटकर 9,16,230.34 करोड़ रुपये और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 1,013.61 करोड़ रुपये घटकर 3,20,032.38 करोड़ रुपये रहा। वहीं लाभ में रहने वाली कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक बढ़ा। बैंक की बाजार हैसियत 17,760.52 करोड़ रुपये बढ़कर 3,16,295.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसके बाद एचडीएफसी लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 17,594.97 करोड़ रुपये बढ़कर 3,85,129.55 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का 7,854.78 करोड़ रुपये बढ़कर 6,86,786.97 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का 5,747.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,04,282,28 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 3,820.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,05,657.59 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 2,097.29 करोड़ रुपये बढ़कर 2,81,883.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 158.58 अंक या 0.39 प्रतिशत लाभ में रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित