लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 9,200 के स्तर के करीब

By भाषा | Updated: April 15, 2020 10:43 IST

आज अमेरिकी शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई है. पिछले सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे.

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयर सन फार्मा, एलएंडटी, एचयूएल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक रहे। ओएनजीसी, मारुति, कोटक बैंक और टाइटन में गिरावट देखने को मिली।

शेयर बाजार के प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली और इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी में बढ़त देखने को मिली। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक गिरावट को लेकर कारोबारियों में चिंता बनी हुई है।

शुरुआती कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 31,400.36 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 639.83 अंक या 2.08 प्रतिशत बढ़कर 31,329.85 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 187.20 अंक या 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,181.05 अंक पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयर सन फार्मा, एलएंडटी, एचयूएल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक रहे।

दूसरी ओर ओएनजीसी, मारुति, कोटक बैंक और टाइटन में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स सोमवार को पिछले सत्र में 469.60 अंक या 1.51 प्रतिशत गिरकर 30,690.02 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 118.05 अंक या 1.30 प्रतिशत गिरकर 8,993.85 पर बंद हुआ। अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बाजार बंद थे। 

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें