लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स में 900 अंकों से ज्यादा गिरावट, निफ्टी करीब 3 फीसदी लुढ़का

By निखिल वर्मा | Updated: April 21, 2020 11:15 IST

सोमवार को सेंसेक्स 56.39 अंकों की बढ़त के साथ 31,645.11 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 4.90 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 9,261.85 के स्तर पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देमांग घटने से कच्चे तेल की कीमतें शून्य डॉलर/बैरल से नीचे गईं, शेयर लुढ़केअमेरिकी शेयर बाजार डाऊ जोंस में भी करीब 600 अंकों की गिरावट हुई है

कच्चे तेल संकट का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों पर भी देखा गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 813.90 अंक गिरकर 30,834.80 पर, निफ्टी 251.10 अंक गिरकर 9,010.75 पर पहुंचा गया।वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों के रसातल में चले जाने के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और आईटी शेयरों में नुकसान देखने को मिला।  भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे की भारी गिरावट के साथ 76.79 के स्तर पर पहुंचा।

कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर मांग घटने से कच्चे तेल की कीमत सोमवार को शून्य डॉलर/बैरल से भी नीचे चली गई क्योंकि कोई व्यापारी फिलहाल कच्चा तेल खरीदकर उसे अपने पास रखने की स्थिति में नहीं है।

सेसेंक्स के टॉप शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक, वेदांता लिमिटेड, हिंडाल्को, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस, गेल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और मारुति के शेयर भारी नुकसान के साथ खुले थे।

सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की गिरावट मारुति के शेयरों में देखने को मिली। उसके बाद टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और ओएनजीसी का स्थान रहा। दूसरी ओर सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, एशियन पेंट्स और आईटीसी में तेजी आई।

रुपये में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे टूटा

भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 पैसे की भारी गिरावट के साथ 76.83 के स्तर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेश में डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव काफी बढ़ गया। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 76.79 पर खुला और फिर लुढ़ककर 76.83 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 30 पैसे कम है। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 76.53 पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?