लाइव न्यूज़ :

Share Market Ki Khabar: कोरोना महामारी के बीच सेंसेक्स 242 अंक टूटा, निफ्टी 9200 अंक से नीचे फिसला

By भाषा | Updated: May 7, 2020 17:43 IST

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 71.85 अंक या 0.78 प्रतिशत टूटकर 9,199.05 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में ओएनजीसी के शेयर में सबसे अधिक चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

Open in App
ठळक मुद्देएनटीपीसी, कोटक बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयर भी टूट गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 4.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 242 अंक टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9,200 अंक के स्तर से नीचे आ गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 31,362.87 अंक के दिन के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 242.37 अंक या 0.76 प्रतिशत के नुकसान से 31,443.38 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 71.85 अंक या 0.78 प्रतिशत टूटकर 9,199.05 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में ओएनजीसी के शेयर में सबसे अधिक चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एनटीपीसी, कोटक बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयर भी टूट गए।

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक का शेयर छह प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी लाभ रहा। आनंद राठी के इक्विटी रिसर्च (फंडामेंटल) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि बाजार ने सुबह के सत्र में नुकसान की कुछ भरपाई करने का प्रयास किया लेकिन टिकाऊ उपभोक्ता सामान और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली शुरू होने से अंत में बाजार गिरावट के रुख के साथ बंद हुआ।

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 50,000 के पार होने के चलते दोपहर के कारोबार में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 मामलों की संख्या 52,952 पर पहुंच गई है।

अब तक इस महामारी से 1,783 लोगों की जान गई है। वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों की संख्या 37.55 लाख पर पहुंच गई है। दुनियाभर में अब तक यह महामारी 2.63 लाख लोगों की जान ले चुकी है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 4.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?