लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट: 236 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स 33,774 हुआ बंद

By IANS | Updated: February 19, 2018 19:18 IST

इससे पहले शेयर मार्केट का शुरुआती कारोबार सुबह गिरावट के रुख से ही शुरू हुआ।

Open in App

मुंबई, 19 फरवरी: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 236.10 अंकों की गिरावट के साथ 33,774.66 पर और निफ्टी 167 अंकों की गिरावट के साथ 10,378 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.19 अंकों की तेजी के साथ 34,053.95 पर खुला और 236.10 अंकों या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 33,774.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,122.96 के ऊपरी और 33,554.37 के निचले स्तर को छुआ।सेंसेक्स के 30 में आठ शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (0.66 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.57 फीसदी), इंफोसिस (0.46 फीसदी), रिलायंस (0.45 फीसदी) और एनटीपीसी (0.31 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा स्टील (5.82 फीसदी), एशियन पेंट्स (2.77 फीसदी), डॉ. रेड्डी (2.75 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (2.72 फीसदी) और एलटी (2.35 फीसदी)।

यह भी पढ़ें: घोटाले के बाद से PNB के शेयरों में मचा हाहाकार, सोमवार को दर्ज की गई 10% की भारी गिरावट

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 173.69 अंकों की गिरावट के साथ 16,428.66 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 178.67 अंकों की गिरावट के साथ 17,857.08 पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 36.6 अंकों की तेजी के साथ 10,488.90 पर खुला और 73.90 अंकों या 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 10,378.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,489.35 के ऊपरी और 10,302.75 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -धातु (1.60 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.56 फीसदी), उद्योग (1.34 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (1.17 फीसदी) और रियल्टी (1.12 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 689 शेयरों में तेजी और 2,061 में गिरावट रही, जबकि 163 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें