लाइव न्यूज़ :

Share Market: इकोनॉमिक सर्वे से पहले रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: January 31, 2020 10:57 IST

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बाजार प्रतिभागी आर्थिक स्थितियों पर कोरोना वायरस के असर का आकलन करने में लगे हैं। उन्हें केन्द्रीय बजट के संकेतों का भी इंतजार है।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू शेयर बाजारों में भी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सुधार देखा गया।बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 42.01 अंक यानी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 40,955.83 अंक पर पहुंच गया।

आर्थिक सर्वेक्षण जारी होने से पहले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 71.41 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बाजार प्रतिभागी आर्थिक स्थितियों पर कोरोना वायरस के असर का आकलन करने में लगे हैं। उन्हें केन्द्रीय बजट के संकेतों का भी इंतजार है।

हालांकि, अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से रुपये पर दबाव रहा। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 71.46 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में पिछले बंद भाव से 17 पैसे मजबूत होकर 71.41 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया बृहस्पतिवार को 71.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजारों में भी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सुधार देखा गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 42.01 अंक यानी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 40,955.83 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 962.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.54 प्रतिशत बढ़कर 59.19 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सआर्थिक समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें