लाइव न्यूज़ :

share market: बैंकों और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट, सेंसेक्स 414 अंक लुढ़का

By भाषा | Updated: June 9, 2020 17:56 IST

 शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क निफ्टी 120.80 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,046.65 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे413.89 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,956.69 अंक पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क निफ्टी 120.80 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,046.65 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट रही।

मुंबई: शेयर बाजार में मजबूत दखल रखने वाले एचडीएफसी बैंक, रिलांयस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेंक्स मंगलवार को 414 अंक का गोता लगा गया। निवेशकों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के बीच यह गिरावट आयी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला। लेकिन बाद के कारोबार में इसमें गिरावट आयी और अंत में यह 413.89 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,956.69 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क निफ्टी 120.80 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,046.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। इसमें 3 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक भी नीचे रहे। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी लाभ में रहे। विश्लेषकों के अनुसार ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली से घरेलू बाजार में गिरावट आयी।

निवेशक कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले ने अर्थव्यवस्था को खोलने के सकारात्मक प्रभाव को हल्का कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 2,66,598 हो गये हैं जबकि 7,466 लोगों की मौत हुई है। वहीं वैश्विक स्तर पर संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 71.19 लाख पर पहुंच गयी है जबकि 4.06 लाख लोगों की मौत हुई है।

एशिया के अन्य शेयर बाजारों में चीन के शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के सोल में तेजी रही जबकि जापान का बाजार नुकसान में रहा। वहीं यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गयी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.69 प्रतिशत घटकर 40.11 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटकर 75.61 पर बंद हुआ।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम