लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: तेजी के साथ पटरी पर उतरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2025 10:54 IST

Share Market Today:  बाजार संकेतों के अनुसार, भारतीय बाजार सतर्क रुख के साथ खुले हैं। निफ्टी इंडेक्स 24,800 अंक से नीचे खुला, और 25,000 अंक से और नीचे चला गया। इंडेक्स 24,788.35 पर खुला।

Open in App

Share Market Today: विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.05 अंक की बढ़त के साथ 81,676.35 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.80 अंक चढ़कर 24,896.20 अंक पर रहा। बाद में, बीएसई सेंसेक्स 228.13 अंक की बढ़त के साथ 81,812.04 अंक पर और निफ्टी 82.25 अंक चढ़कर 24,937.70 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाइटन, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में नुकसान दर्ज किया गया।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,482.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबारी सत्र में 8,207.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित