लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 64,419 करोड़ रुपये घटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा नुकसान

By भाषा | Updated: December 29, 2019 12:19 IST

एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज की गई। आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 36,291.90 करोड़ रुपये कम होकर 9,77,600.27 करोड़ रुपये रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 64,419.10 करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 64,419.10 करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में भी इस दौरान गिरावट रही।

हालांकि एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज की गई। आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 36,291.90 करोड़ रुपये कम होकर 9,77,600.27 करोड़ रुपये रह गया।

इसी प्रकार, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,666.10 करोड़ रुपये गिरकर 6,98,266.18 करोड़ रुपये, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 9,155.82 करोड़ रुपये लुढ़ककर 8,24,830.44 करोड़ रुपये और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 5,241.22 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,91,238.23 करोड़ रुपये पर आ गया। कोटक बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,528.55 करोड़ रुपये घटकर 3,21,960.76 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 535.48 करोड़ रुपये कम होकर 3,00,982.52 करोड़ रुपये रह गया।

इसके विपरीत एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 6,992.28 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 4,22,659.93 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,371.84 करोड़ रुपये की बढ़त लेकर 3,55,415.68 करोड़ रुपये, इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,050.79 करोड़ रुपये बढ़कर 3,13,769.82 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 616.97 करोड़ रुपये चढ़कर 4,22,127.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से हालांकि, सप्ताह के दौरान गिरावट आने के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।

अवकाश की वजह से कम कार्यसत्र वाले इस सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 106.4 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट रही। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत