लाइव न्यूज़ :

Share Bazar: उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 478 अंक फिसला, 61 प्वाइंट की बढ़त के साथ 38470 पर बंद

By भाषा | Updated: March 5, 2020 16:24 IST

Share Bazar: सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर लाभ में रहे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के शेयरों में नुकसान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने बृहस्पतिवार को अपना ज्यादातर शुरुआती लाभ गंवा दियासेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 478 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 61.13 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने बृहस्पतिवार को अपना ज्यादातर शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह 61 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 478 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 61.13 अंक या 0.16 प्रतिशत के लाभ के साथ 38,470.61 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18 अंक या 0.16 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 11,269 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर लाभ में रहे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस के शेयरों में नुकसान रहा।

सरकार ने एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के समूह को येस बैंक में नियंत्रक हिस्सेदारी लेने की मंजूरी दे दी है। इससे एसबीआई का शेयर 1.05 प्रतिशत चढ़ गया। हालांकि, वैश्विक बाजारों में लाभ रहा। निवेशकों को उम्मीद है कि दुनिया भर की सरकारों और केंद्रीय बैंक के प्रयासों से कोरोना वायरस के प्रभाव को कम किया जा सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने बुधवार को कहा कि वह अपने तेजी से वितरण वाली आपात वित्त सुविधा के तहत कम आय और उभरते देशों को 50 अरब डॉलर उपलब्ध कराएगा। ये देश संभावित रूप से कोरोनावायरस की मदद से समर्थन मांग सकते हैं। चीन का शंघाई, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार एक प्रतिशत तक के नुकसान में थे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत