लाइव न्यूज़ :

Share Bazar: सेंसेक्स 62 अंक की बढ़त के साथ बंद, आरआईएल में तीन प्रतिशत का उछाल

By भाषा | Updated: March 11, 2020 17:39 IST

भारत में कोरोना वायरस के पुष्ट हो चुके मामले बढ़कर 60 हो गए हैं। कोरोना वायरस दुनिया भर में एक महामारी का रूप ले चुका है और इससे 4,000 से ज्यादा लोग मर चुके हैं, जबकि 1.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो में शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए जबकि यूरोप में शुरुआती कारोबार के दौरान दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

Open in App
ठळक मुद्देउतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 62 अंक लाभ में बंद हुआ।कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 386 अंक तक चढ़ गया।

शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 62 अंक लाभ में बंद हुआ। इस दौरान आरआईएल, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में तेजी देखने को मिली, हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बाजार आशंकाओं की गिरफ्त में है। कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 386 अंक तक चढ़ गया। अंत में यह 62.45 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,697.40 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई निफ्टी 6.95 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,458.40 पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने बताया कि निवेशकों ने ऊर्जा, बैंकिंग और खपत आधारित क्षेत्रों में निवेश किया, जहां हाल में गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स में हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी लाभ में रहे। टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई और इंफोसिस में गिरावट दर्ज की गयी।

इस दौरान ऊर्जा, दूरसंचार, पूंजीगत वस्तुओं, वित्त एवं बैंकिंग शेयरों में 2.11 प्रतिशत तक की तेजी आई, जबकि तेल और गैस, धातु, आईटी, उपभोक्ता वस्तुओं और ऑटो शेयरों में गिरावट आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट हुई। कारोबारियों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी और विदेश से मिलेजुले रुझानों के चलते निवेशकों में घबराहट बढ़ गयी थी ओर बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी।

भारत में कोरोना वायरस के पुष्ट हो चुके मामले बढ़कर 60 हो गए हैं। कोरोना वायरस दुनिया भर में एक महामारी का रूप ले चुका है और इससे 4,000 से ज्यादा लोग मर चुके हैं, जबकि 1.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो में शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए जबकि यूरोप में शुरुआती कारोबार के दौरान दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

इस बीच सऊदी अरब ने कच्चे तेल के उत्पादन में प्रतिदिन 10 लाख बैरल की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया, जिसके बाद वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.02 प्रतिशत फिसलकर 36.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि, भारतीय रुपये की विनिमय दर 46 पैसे मजबूत हो कर 73.70 रुपये प्रति डालर हो गयी।

टॅग्स :शेयर बाजारकोरोना वायरससेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?