लाइव न्यूज़ :

Share Market: Infosys पर लगे गंभीर आरोप, शेयर बाजार में इंफोसिस के शेयरों में 14 प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: October 22, 2019 11:35 IST

। इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख और मुख्य वित्त अधिकारी निलांजन रॉय के खिलाफ अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की एक व्हिसिलब्लोअर की शिकायत के बाद कंपनी के शेयर में 14 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 300 अंक तक चढ़ गयासुबह के कारोबार में जल्द ही 82.38 अंक अथवा 0.21 प्रतिशत तक गिर गया और 39,216 अंक पर चल रहा है।

इंफोसिस के शेयर में 14 प्रतिशत की भारी गिरावट और बैंकिंग एवं ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर में बढ़त के बीच मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही। इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख और मुख्य वित्त अधिकारी निलांजन रॉय के खिलाफ अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की एक व्हिसिलब्लोअर की शिकायत के बाद कंपनी के शेयर में 14 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी।

इसके चलते ऊर्जा और बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों के शेयर की बढ़त से बाजार में आयी रौनक फीकी पड़ गयी। शुरुआत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 300 अंक तक चढ़ गया लेकिन सुबह के कारोबार में जल्द ही 82.38 अंक अथवा 0.21 प्रतिशत तक गिर गया और 39,216 अंक पर चल रहा है।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 2.50 अंक यानी 0.02 प्रतिशत गिरकर 11,659.35 अंक पर चल रहा है। सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स, एचसीएल, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स चार प्रतिशत तक गिर गया। वहीं येस बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में सात प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गयी।

पिछले सत्र के कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 39,298.38 अंक और निफ्टी 11,661.85 अंक पर बंद हुआ था। सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते शेयर बाजार बंद रहे थे। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 36.56 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 586.88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.03 प्रतिशत गिरकर 58.94 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारइंफोसिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें