लाइव न्यूज़ :

Share Bazar Crash: 10 प्रतिशत से अधिक नीचे शेयर बाजार?, अभी तक 8,397.94 अंक की गिरावट, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2024 18:11 IST

Share Bazar Crash: चीन में प्रोत्साहन पैकेज ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह को भारत से चीन की ओर मोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर के बाद से बाजार मंदी की गिरफ्त में आ गए।सर्वकालिक उच्चस्तर से 8,397.94 अंक या 9.76 प्रतिशत नीचे है।निफ्टी भी रिकॉर्ड उच्चस्तर से 2,744.65 अंक या 10.44 प्रतिशत नीचे है।

Share Bazar Crash: प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएससी निफ्टी इस साल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भारी गिरावट से गुजर रहे हैं। विदेशी निवेशकों की निकासी, दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों और बढ़े हुए मूल्यांकन के बीच निफ्टी सितंबर में अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर से 10 प्रतिशत से अधिक नीचे आ चुका है। बीएसई सेंसेक्स इस साल 27 सितंबर को 85,978.25 के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचा था। निफ्टी ने भी इसी दिन 26,277.35 के सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ था। हालांकि, अक्टूबर के बाद से बाजार मंदी की गिरफ्त में आ गए।

सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से 8,397.94 अंक या 9.76 प्रतिशत नीचे है। निफ्टी भी रिकॉर्ड उच्चस्तर से 2,744.65 अंक या 10.44 प्रतिशत नीचे है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘ऊंचे मूल्यांकन ने पहले ही चिंताएं बढ़ा दी थीं, लेकिन चीन में प्रोत्साहन पैकेज ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह को भारत से चीन की ओर मोड़ दिया।

दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों ने इस पलायन को और बढ़ावा दिया। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में वृद्धि ने दबाव को और बढ़ाया, जिससे एफआईआई की निकासी बढ़ गई।'' निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार से 94,000 करोड़ रुपये निकाले। मीणा ने कहा कि तिमाही में सबसे बड़ी निराशा एफएमसीजी शेयरों से हुई, जहां मजबूत आय की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित