लाइव न्यूज़ :

Share Bazar Crash Highlights: 984 अंक का गोता?, महंगाई और एफआईआई ने किया बुरा हाल, सेंसेक्स 77,690.95 अंक पर बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2024 17:04 IST

Share Bazar Crash Highlights: कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद से कमजोर रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी तथा एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स 984.23 अंक यानी 1.25 प्रतिशत का गोता लगाकर 77,690.95 अंक पर बंद हुआ। सत्र में गिरावट रही और यह 324.40 अंक यानी 1.36 प्रतिशत लुढ़क कर 23,559.05 अंक पर बंद हुआ।

Share Bazar Crash Highlights: स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 984 अंक का गोता लगा गया। एनएसई निफ्टी भी एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। कारोबारियों के अनुसार, खुदरा महंगाई के अक्टूबर में बढ़कर 14 महीने के उच्चस्तर पर पहुंचने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी रहने से शेयर बाजार में गिरावट रही। इसके अलावा कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद से कमजोर रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली हुई।

साथ ही अमेरिकी तथा एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स 984.23 अंक यानी 1.25 प्रतिशत का गोता लगाकर 77,690.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,141.88 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही और यह 324.40 अंक यानी 1.36 प्रतिशत लुढ़क कर 23,559.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में बढ़कर 14 महीने के उच्चस्तर 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ी है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से ऊपर है।

आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,024.31 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त में रहा।

यूरोप के बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.56 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 820.97 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 257.85 अंक की गिरावट आई थी।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम