बाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2026 19:39 IST2026-03-18T18:57:43+5:302026-03-18T19:39:54+5:30

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 256 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,55,729 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

share bazar aaj boom Market investors wealth rises by Rs 9-18 lakh crore in 3 days Silver fell by Rs 6,000, gold fell by Rs 1,000 | बाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

file photo

Highlightsबीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 अंक पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान एक समय यह 929.38 अंक तक चढ़ गया था। गिरावट के साथ 1,55,729 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

नई दिल्लीः शेयर बाजार में पिछले तीन दिन से जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी है। वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बीच निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली से बाजार बढ़त में रहा। स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 633 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी 197 अंक के लाभ में रहा। कच्चे तेल के दाम में हल्की नरमी और दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में मजबूत रुख से बाजार में तेजी रही। तीस शेयर पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 929.38 अंक तक चढ़ गया था।  राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतें 6,000 रुपये टूटकर 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि घरेलू बाजार में मंदी के रुख के कारण सोना 1,000 रुपये के नुकसान के साथ 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

चांदी की कीमत 6,000 रुपये, या 2.28 प्रतिशत टूटकर 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो मंगलवार के बंद भाव 2,62,500 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है। अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के मौद्रिक नीति संबंधी फ़ैसले से पहले निवेशकों द्वारा सतर्कता का रुख बरतने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 256 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,729 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 256 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,55,729 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,734 लॉट का कारोबार हुआ। मौद्रिक नीति के बारे में महत्वपूर्ण फैसलों से पहले वैश्विक बाजार में सुस्ती का रुख और निवेशकों की सतर्क कारोबारी धारणा के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 213 रुपये की गिरावट के साथ 2,52,900 रुपये प्रति किग्रा रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 213 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,52,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 5,857 लॉट का कारोबार हुआ। स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को‌ सोना 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 3000 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुसार धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।

Web Title: share bazar aaj boom Market investors wealth rises by Rs 9-18 lakh crore in 3 days Silver fell by Rs 6,000, gold fell by Rs 1,000

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे