लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारः सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में सात का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: October 6, 2019 13:01 IST

आईसीआईसीआई बैंक का एम-कैप 22,866.93 करोड़ रुपये गिरकर 2,67,265.32 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 15,624.6 करोड़ घटकर 2,98,413.27 करोड़ रुपये रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर एक लाख करोड़ रुपये की कमी आयी।एचडीएफसी बैंक के एमकैप में सबसे ज्यादा 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गयी है।

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर एक लाख करोड़ रुपये की कमी आयी। एचडीएफसी बैंक के एमकैप में सबसे ज्यादा 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गयी है। एचडीएफसी बैंक के अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण घटा है।

वहीं, दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई है। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,198.62 करोड़ रुपये घटकर 6,50,446.47 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईसीआईसीआई बैंक का एम-कैप 22,866.93 करोड़ रुपये गिरकर 2,67,265.32 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 15,624.6 करोड़ घटकर 2,98,413.27 करोड़ रुपये रह गया।

इसी प्रकार, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,287.76 करोड़ रुपये कम होकर 4,20,774.52 करोड़ रुपये जबकि एचडीएफसी का एमकैप 10,178.84 करोड़ रुपये गिरकर 3,41,349.33 करोड़ रुपये पर आ गया।

बजाज फाइनेंस का एम-कैप 9,437.91 करोड़ घटकर 2,26,309.37 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 824.08 करोड़ रुपये कम होकर 8,28,808.67 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 8,236.49 करोड़ रुपये उछलकर 7,79,989.45 करोड़ रुपये और इंफोसिस का पूंजीकरण 4,681.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,40,704.24 करोड़ रुपये हो गया।

आईटीसी का एम-कैप 5,344.62 करोड़ रुपये चढ़कर 3,16,069.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस पहले पायदान पर रही।

इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान है। बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 1,149.26 अंक यानी 2.96 प्रतिशत जबकि निफ्टी 337.65 अंक यानी 2.93 प्रतिशत गिरा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें