लाइव न्यूज़ :

पुणे में घरों की बिक्री में सात प्रतिशत की वृद्धि : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात जुलाई रियल एस्टेट कंपनी गेरा डेवलपमेंट्स के अनुसार महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्टाम्प शुल्क में कमी से पुणे में आवासीय इकाइयों की बिक्री जनवरी-जून 2021 के दौरान 7 प्रतिशत बढ़कर 40,669 इकाई हो गई।

कंपनी ने बुधवार को आयोजित वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में अपनी छमाही रिपोर्ट 'द गेरा पुणे रेजिडेंशियल रियल्टी रिपोर्ट' जारी की।

कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार कलेंडर वर्ष 2021 की पहली छमाही में नए घरों की आपूर्ति इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 26 प्रतिशत बढ़कर 26,611 इकाई हो गई। वहीं जून 2021 को समाप्त 12 महीनों की अवधि में आवास की कीमतों में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘वर्ष 2020 की पहली छमाही में आई कोविड-19 की पहली लहर और वर्ष 2021 की पहली छमाही में आई दूसरी लहर के दौरान घरों की बिक्री में सात प्रतिशत की वृद्धि को देखा जा सकता है। हालांकि वर्ष 2020 की दूसरी छमाही की तुलना में घरों की कुल बिक्री में 9 प्रतिशत की गिरावट रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार