लाइव न्यूज़ :

कृषि प्रसंस्करण संकुलों के लिये बुनियादी ढांचे की सात परियोजनाओं को मंजूरी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर सरकार ने मंगलवार को कृषि प्रसंस्करण संकुलों के लिये ढांचागत सुविधा तैयार करने को लेकर सात परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन पर 235 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।

आधिकारिक बयान के अनुसार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के अंतर्गत कृषि प्रसंस्करण संकुलों के लिये ढांचागत परियोजनाओं के निर्माण योजना के तहत प्राप्त प्रस्तावों पर विचार के लिए अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति की बैठक में यह मंजूरी दी गयी।

बैठक में परियोजनाओं के प्रवर्तक भी शामिल हुए।

अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति (आईएमएसी) ने मेघालय, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 234.68 करोड़ रुपये की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें 60.87 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता भी शामिल है।

आधिकारिक बयान के अनुसार ये परियोजनाएं 173.81 करोड़ रुपये के निजी निवेश लाएंगी और इससे 7,750 लोगों के लिये रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत कृषि प्रसंस्करण संकुल के लिये बुनियादी ढांचा तैयार करने की योजना को तीन मई, 2017 को मंजूरी दी गयी। इसका मकसद देश में कृषि प्रसंस्करण संकुलों की स्थापना के लिये उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।

योजना का उद्देश्य आधुनिक ढांचागत सुविधा विकसित करना है ताकि उद्यमी संकुल आधार पर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिये प्रोत्साहित हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा