लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में सात का बाजार पूंजीकरण 76,998 करोड़ रुपये बढ़ा, TCS में सबसे ज्यादा वृद्धि

By भाषा | Updated: October 26, 2019 15:37 IST

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण (एम कैप) 25,403.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,97,400.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आईसीआईसीआई बैंक का एम - कैप 20,271.2 करोड़ चढ़कर 3,03,054.59 करोड़ रुपये हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स: सात कंपनियों का m-cap 76,998.4 करोड़ रुपये बढ़ाटीसीएस में सबसे ज्यादा वृद्धि, कंपनी का m-cap 25,403.64 करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण (एम - कैप) शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में कुल मिलाकर 76,998.4 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) , एचडीएफसी , आईटीसी , आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है जबकि एचडीएफसी बैंक , कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण घट गया।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण (एम कैप) 25,403.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,97,400.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का एम - कैप 20,271.2 करोड़ चढ़कर 3,03,054.59 करोड़ रुपये जबकि एसबीआई का पूंजीकरण 10,664.91 करोड़ रुपये बढ़कर 2,51,317.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान 9,762.29 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 9,06,941.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया ।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का एम - कैप 7,934.03 करोड़ रुपये बढ़कर 4,63,886.75 करोड़ रुपये जबकि आईटीसी का पूंजीकरण 1,658.68 करोड़ रुपये चढ़कर 3,04,520.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी का पूंजीकरण 1,303.65 करोड़ रुपये बढ़कर 3,63,105.62 करोड़ रुपये हो गया। इसके विपरीत , इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 55,921.5 करोड़ रुपये लुढ़क कर 2,73,830.43 करोड़ रुपये रह गया।

इंफोसिस के शीर्ष प्रबंधन पर कदाचार के आरोपों के बाद कंपनी के शेयर मूल्य में बड़ी गिरावट आई है। कोटक महिंद्रा का एम - कैप 5,262.13 करोड़ रुपये गिरकर 3,03,293.39 करोड़ रुपये जबकि एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 273.54 करोड़ रुपये घटकर 6,72,192.76 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान पर रही।

इसके बाद टीसीएस , एचडीएफसी बैंक , हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड , एचडीएफसी , आईटीसी , कोटक महिंद्रा बैंक , आईसीआईसीआई बैंक , इंफोसिस और एसबीआई का स्थान रहा है। सप्ताह के दौरान बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 240.32 अंक यानी 0.61 प्रतिशत नुकसान में रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित