लाइव न्यूज़ :

आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री का प्रबंधन करने की दौड़ में सात कंपनियां

By भाषा | Updated: August 8, 2021 11:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री का प्रबंधन करने की दौड़ में जेएम फाइनेंशियल, अनर्स्ट एंड यंग तथा डेलॉयट सही सात कंपनियां हैं।

ये कंपनियां लोक संपत्ति एवं प्रबंधन विभाग (दीपम) के समक्ष 10 अगस्त को वर्चुअल प्रस्तुतीकरण देंगी। दीपम की ओर से जारी नोटिस से यह जानकारी मिली है।

आईडीबीआई बैंक की रणनीति बिक्री में सौदा सलाहकार की भूमिका के लिए डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडियन एलएलपी, अनर्स्ट एंड यंग एलएलपी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल लि., केपीएमजी, आरबीएसए कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी तथा एसबीआई कैपिटल मार्केट्स ने बोली लगाई है।

फिलहाल 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आईडीबीआई बैंक में एलआईसी का प्रबंधकीय नियंत्रण है। बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 45.48 प्रतिशत है। गैर-प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 5.29 प्रतिशत है।

बैंक में कितनी हिस्सेदारी का विनिवेश होना है, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

सरकार ने इस साल जून में आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक विनिवेश के प्रबंधन के लिए प्रतिष्ठित पेशेवर सलाहकार कंपनियों/निवेश बैंकरों/मर्चेंट बैंकरों/ वित्तीय संस्थानों/ बैंकों आदि से बोलियां आमंत्रित की थीं।

बोली जमा कराने की अंतिम तिथि 13 जुलाई थी जिसे बढ़ाकर 22 जुलाई किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय