लाइव न्यूज़ :

सेवा क्षेत्र जनवरी में बढ़ा, कारोबारी आशावाद 11 महीने के उच्च स्तर पर

By भाषा | Updated: February 3, 2021 13:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी घरेलू मांग में सुधार के कारण भारत का सेवा क्षेत्र जनवरी में लगातार चौथे महीने बढ़ा और कारोबारी गतिविधियां तेज होने तथा आशावाद के चलते इस वृद्धि के टिकाऊ होने की उम्मीद है।

एक मासिक सर्वेक्षण में बुधवार को यह बात कही गई। मौसमी रूप से समायोजित भारत का सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक जनवरी में बढ़कर 52.8 तक पहुंच गया, जो दिसंबर में 52.3 था।

इस सूचकांक में 50 से अधिक अंक होने का अर्थ है कि कारोबारी गतिविधियां बढ़ रही हैं। सूचकांक जनवरी में लगातार चौथे महीने 50 से ऊपर रहा है।

सर्वेक्षण में कहा गया कि वृद्धि की रफ्तार दिसंबर के मुकाबले अधिक रही है, लेकिन यह अभी भी अपने दीर्घावधि के औसत से कम है।

प्रतिभागियों के मुताबिक विपणन प्रयासों, प्रतिष्ठानों के फिर से खोलने और मांग में मजबूती के चलते बिक्री को समर्थन मिला।

आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्री पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जनवरी में अच्छी गति से बढ़ीं, लगातार चौथे महीने नए कारोबार में बढ़ोतरी हुई, और दिसंबर के मुकाबले वृद्धि दर में इजाफा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी