लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टिट्यूट ने कोविड-19 के टीके के आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 11:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 के टीके ‘कोविशील्ड’ के आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के पास आवेदन किया है।

पुणे की कंपनी ने इस टीके के विकास के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा फार्मा कंपनी एस्ट्रा जेनेका के साथ गठजोड़ किया है। फिलहाल कंपनी इस टीके का भारत में परीक्षण कर रही है।

एसआईआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने कहा, ‘‘जैसा कि हमने वादा किया था कि हम 2020 से पहले ऐसा करेंगे। सीरम ने देश में बने पहले टीके कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हम असंख्य जीवन बचाने में कामयाब रहेंगे। मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके समर्थन के लिए आभार जताता हूं।’’

पिछले सप्ताह फाइजर ने कहा था कि उसने डीजीसीआई के पास अपने कोविड-19 के टीके के आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय