लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टिट्यूट ने कोविड-19 के टीके के आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 के टीके ‘कोविशील्ड’ के आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के पास आवेदन किया है।

इससे पहले अमेरिका की फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई ने औषधि क्षेत्र के नियामक से इसी तरह की मंजूरी मांगी है। यह आवेदन करने वाली फाइजर पहली कंपनी है। फाइजर ने भारत में फाइजर/बायोनटेक टीके के आपात इस्तेमाल के लिए नियामक की मंजूरी मांगी है। उसे ब्रिटेन और बहरीन में इसके लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

पुणे की कंपनी एसआईआई ने इस टीके के विकास के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा फार्मा कंपनी एस्ट्रा जेनेका के साथ गठजोड़ किया है। फिलहाल कंपनी इस टीके का भारत में परीक्षण कर रही है।

एसआईआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने कहा, ‘‘जैसा कि हमने वादा किया था कि हम 2020 से पहले ऐसा करेंगे। सीरम ने देश में बने पहले टीके कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हम असंख्य जीवन बचाने में कामयाब रहेंगे। मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके समर्थन के लिए आभार जताता हूं।’’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के अनुसार सीरम इंस्टिट्यूट डीसीजीआई के ‘एट-रिस्क मैन्युफैक्चरिंग एंड स्टॉकपाइलिंग’ लाइसेंस के तहत पहले ही इस टीके की चार करोड़ खुराक बना चुकी है।

आधिकारिक सूत्रों ने एसआईआई के आवेदन के हवाले से बताया कि कंपनी ने कहा है कि ब्रिटेन में दो और ब्राजील और भारत में एक-एक नैदानिक परीक्षण के नतीजों से पता चलता है कि कोविशील्ड गंभीर कोविड-19 संक्रमण में भी प्रभावी है।

सूत्रों ने कहा कि लॉजिस्टिक्स की दृष्टि से देखा जाए, तो इस टीके का देश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण व्यावहारिक है क्योंकि इसे दो से आठ डिग्री सेल्सियस में भंडारित किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?