लाइव न्यूज़ :

Sensex zooms 187 points: सेंसेक्स मजबूत, लगातार पांचवें दिन बाजार में तेजी

By भाषा | Updated: July 7, 2020 17:57 IST

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस सर्वाधिक लाभ में रहा। इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक में भी तेजी रही।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस सर्वाधिक लाभ में रहा। इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी। कारोबारियों के अनुसार घरेलू निवेशकों ने वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख को महत्व नहीं दिया।सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे और 348.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

मुंबईःशेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र मे तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए।

वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही। निवेशक देश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि पर ध्यान देने के बजाए बेहतर मानसून जैसी सकारात्मक बातों पर पर गौर कर रहे हैं। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मंगलवार को 187.24 अंक यानी 0.51 प्रतिशत मजबूत होकर 36,674.52 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,799.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस सर्वाधिक लाभ में रहा। इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक में भी तेजी रही। दूसरी तरफ एनटीपीसी, आईटीसी, पावरग्रिड और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे।

वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बाजार में तेजी आयी है

एलकेपी सिक्युरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘...वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बाजार में तेजी आयी है। बेहतर मानसून से भी अच्छा माहौल बना है। वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली और कृषि उपकरण बनाने जैसी कंपनियां उत्साहित हैं। इसको देखते हुए निवेशकों की भागीदारी बढ़ी है।’’

विश्लेषकों के अनुसार भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर तनाव कम होने से भी बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कारोबारियों के अनुसार घरेलू निवेशकों ने वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख को महत्व नहीं दिया और लगातार विदेशी पूंजी प्रवाह जैसी सकारात्मक बातों पर ध्यान दिया है।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे और 348.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। हालांकि, विशेषज्ञों ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आगाह किया है।

उनका कहना है कि इससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 7,19,665 पर पहुंच गयी जबकि 20,160 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक स्तर पर संक्रमित मामलों की संख्या 1.16 करोड़ पर पहुंच गयी है जबकि 5.38 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि हांगकांग में गिरावट रही। जापान के तोक्यो और दक्षिण कोरिया के सोल बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी। शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 1.02 प्रतिशत घटकर 42.66 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटकर 74.93 पर बंद हुआ।

 

टॅग्स :इकॉनोमीसेंसेक्सनिफ्टीमुंबईकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो