लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी फिर 15,000 से ऊपर

By भाषा | Updated: April 29, 2021 10:46 IST

Open in App

मुंबई, 29 अप्रैल रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और इन्फोसिस जैसे सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले शेयरों में तेजी से बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ गया। ज्यादातर एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख रहा।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30- शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 606.19 अंक यानी 1.22 प्रतिशत चढ़कर 50,340.03 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 169.30 अंक यानी 1.14 प्रतिशत बढ़कर 15,033.85 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक सबसे ऊपर रहा इसमें करीब 3 प्रतिशत की तेजी रही। इसके बाद एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी बढ़त दर्ज की गई।

इसके विपरीत नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक और सन फार्मा में गिरावट का रुख रहा।

पिछले दिन के सत्र में सेंसेक्स 789.70 अंक यानी 1.61 प्रतिशत गिरकर 49,733.84 अंक और निफ्टी 211.50 यानी 1.44 प्रतिशत बढ़कर 14,864.55 अंक पर बंद हुआ था।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों में निफ्टी 500 अंक से अधिक चढ़ चुका है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.33 प्रतिशत ऊंचा रहकर 67 डालर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम