Share Market:सेंसेक्स 41262 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, निफ्टी में देखने को मिली तेजी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 11:32 IST2019-12-17T11:21:16+5:302019-12-17T11:32:10+5:30
सेंसेक्स 324.16 अंकों की तेजी के साथ वर्तमान में 41262.88 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा निफ्टी में भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी फिलहाल 12,133.65 अंको पर पहुंच गई है।

Share Market:सेंसेक्स 41221 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, निफ्टी में देखने को मिली तेजी
नागरिकता कानून पर देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बावजूद शेयर बाजार में बढ़त जारी है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 324.16 अंकों की तेजी के साथ वर्तमान में 41,262.88 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा निफ्टी में भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी फिलहाल 12,142.15 अंको पर पहुंच गई है।
Sensex up by 282.35 points, currently at 41,221.07; Nifty currently at 12,133.65 pic.twitter.com/Iku3qhCfII
— ANI (@ANI) December 17, 2019
निफ्टी में लगभग 88 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, आज निफ्टी ने कुछ समय के लिए 12,142.15 के उच्च स्तर को भी छुआ।
शेयर बाजार की समझ रखने वालों की मानें तो मजबूत विदेशी संकेतों से भारतीय बाजार में खरीदारी बढ़ गई। भारत के अलावा वैश्विक स्तर पर हॉन्गकॉन्ग, शंघाई, टोक्यो और सिओल के शेयर बाजारों में तेजी देखी जा रही है।
अमेरिकी शेयर बाजार भी सोमवार को रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। अमेरिका-चीन के बीच पिछले हफ्ते हुई ट्रेड डील के बाद दुनियाभर के बाजारों में निवेश बढ़ा है।