लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 69 अंक मजबूत, निफ्टी रिकार्ड 17,380 अंक पर बंद

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:50 IST

Open in App

मुंबई, 14 सितंबर बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 69 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच आईटी, बैंक और इंजीनियरिंग शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 69.33 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,247.09 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.70 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,380 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसके अलावा एचसीएल, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, एल एंड टी तथा कोटक बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एचडीएफसी, टाटा स्टील तथा बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में सियोल और टोक्यो सकारात्मक दायरे में रहें जबकि हांगकांग और शंघाई नुकसान में रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत मजबूत होकर 74.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहें। उन्होंने सोमवार को 1,419.31 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें