सेंसेक्स 144 अंक मजबूत, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके

By भाषा | Updated: November 2, 2020 16:54 IST2020-11-02T16:54:04+5:302020-11-02T16:54:04+5:30

Sensex up 144 points, shares of financial companies shine | सेंसेक्स 144 अंक मजबूत, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके

सेंसेक्स 144 अंक मजबूत, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके

मुंबई, दो नवंबर वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख और स्थानीय स्तार पर मिले-जुले कारोबार के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 144 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 143.51 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,757.58 अंक पर बंद हुआ हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 633.11 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.75 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,669.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें करीब 7 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसमें 8 प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गयी। जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें एचसीएल टेक, टीसीएस, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार बैंकों के दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम अनुमान से कहीं बेहतर रहने और वाहनों की बिक्री बढ़ने से बाजार को समर्थन मिला।

वैश्विक स्तर पर शंधाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो बाजारों में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी दर्ज की गयी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे लुढ़ककर 74.42 पर बंद हुआ।

Web Title: Sensex up 144 points, shares of financial companies shine

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे