लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 139 अंक चढ़ा, TCS के शेयर में पांच प्रतिशत का इजाफा

By भाषा | Updated: April 15, 2019 18:56 IST

वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में टीसीएस का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत बढ़कर 8,126 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 10.5 प्रतिशत बढ़कर 4,078 करोड़ रुपये रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देआईटी क्षेत्र की कंपनी टीसीएस बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत बढ़ा है। वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में टीसीएस का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत बढ़कर 8,126 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त का सिलसिला कायम रहा और सेंसेक्स 139 अंक और चढ़ गया। तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत अच्छी रही है। 

आईटी क्षेत्र की कंपनी टीसीएस बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत बढ़ा है। इससे निवेशकों की धारणा को बल मिला। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच धातु, वाहन और आईटी शेयरों में लाभ रहा। 

वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में टीसीएस का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत बढ़कर 8,126 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 10.5 प्रतिशत बढ़कर 4,078 करोड़ रुपये रहा है। 

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर 4.78 प्रतिशत चढ़ गया। हालांकि, सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे अधिक लाभ टाटा मोटर्स में दर्ज हुआ। कंपनी का शेयर 7.04 प्रतिशत चढ़ गया। टीसीएस, कोल इंडिया, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, कोटक बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज आटो और एनटीपीसी के शेयर 4.78 प्रतिशत तक चढ़ गए। 

वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस का शेयर 2.83 प्रतिशत टूट गया। राजस्व के अनुमान के मोर्चे पर चिंता की वजह से कंपनी का शेयर नीचे आया। अन्य कंपनियों में सनफार्मा, यस बैंक, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.26 प्रतिशत नीचे आए।

 इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 897.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 15.99 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित