लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 125 अंक मजबूत, निफ्टी 16,250 के ऊपर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 16:22 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही जिसमें बीएसई सेंसेक्स 125 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। एशिया के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की अगुवाई में बाजार में तेजी रही।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 125.13 अंक यानी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 54,402.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.05 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,258.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रहा। इसके अलावा, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाइटन और ड. रेड्डीज भी प्रमुख रूप से बढ़त में रहे।

दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एल एंड टी, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार सीमित दायरे में रहा और ऊपर चढ़ चुके शेयरों में मुनाफावसूली देखी गयी।

मुख्य रूप से वित्तीय और आईटी शेयरों ने बाजार को समर्थन दिया और गिरावट से बचाया। ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग लाभ में रहे जबकि सियोल में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम