लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सेंसेक्स 871 अंक टूटा, मार्च की सबसे बड़ी गिरावट

By भाषा | Updated: March 24, 2021 21:07 IST

Open in App

मुंबई, 24 मार्च वैश्विक बाजारों में गिरावट के समाचारों से प्रभावित कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को तेज बिकवाली के दबाव में आ गया। इससे बीएसई सेंसेक्स 871 अंक टूट गया। यह सेंसेक्स की इस माह की सबसे बड़ी गिरावट है।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है जिससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ रही है।

बीएसई-30 सेंसेक्स 871.13 अंक या 1.74 प्रतिशत के नुकसान से 49,180.31 अंक पर बंद हुआ। यह 26 फरवरी के बाद सेंसेक्स की एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 265.35 अंक या 1.79 प्रतिशत के नुकसान से 14,549.40 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत टूट गया। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे।

इस रुख के उलट एशियन पेंट्स और पावरग्रिड के शेयरों में लाभ रहा। सेंसेक्स के सिर्फ यही दो शेयर लाभ में रहे।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.69 प्रतिशत तक टूट गए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कमजोर वैश्विक रुख और कोविड-19 के मामले बढ़ने से भारतीय बाजार में व्यापक बिकवाली का सिलसिला देखने को मिला। फार्मा को छोड़कर सभी वर्गों की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। भारत और यूरोप में संक्रमण की क्रमश: दूसरी और तीसरी लहर की वजह से आर्थिक पुनरुद्धार प्रभावित होने की आशंका है।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति-प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा देश में कोरोना वायरस मामले बढ़ने से निवेशकों की चिंता से स्थानीय शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा डॉलर सूचकांक में बढ़त से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 47,262 नए मामले सामने आए हैं। यह इस साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। देशभर में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 1,17,34,058 पर पहुंच गया है।

इस महामारी से 275 और लोगों की मौत हो गई है। यह पिछले 83 दिन का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। देश में अबतक इस महामारी से 1,60,441 लोगों की जान जा चुकी है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और सियोल का कॉस्पी दो प्रतिशत तक टूट गए।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में चल रहे थे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 12 पैसे टूटकर 72.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें