लाइव न्यूज़ :

Corona Virus: सेंसेक्स की शीर्ष दस बड़ी कंपनियों का बाजार धड़ाम, पूंजीकरण 3.35 लाख करोड़ रुपये घटा

By भाषा | Updated: March 1, 2020 15:37 IST

28 फरवरी को बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1,46,94,571.56 करोड़ रुपये पर था। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस इस सप्ताह पूरी दुनिया के निवेशकों के लिए तबाही लेकर आयासेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3.35 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आयी।

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 3.35 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आयी। कोरोना वायरस के महामारी का रूप लेने की आशंका के बीच शेयर बाजारों में चले भारी बिकवाली के दौर के बीच शीर्ष दस कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घट गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 99,430.93 करोड़ रुपये घटकर 8,42,262.64 करोड़ रुपये रह गया। 28 फरवरी को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 1,448 अंक की जोरदार गिरावट आई।

यह एक दिन में सेंसेक्स की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 2,872.83 अंक या 6.97 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 879.10 अंक या 7.27 प्रतिशत नीचे आया। सप्ताह के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 58,293.29 करोड़ रुपये घटकर 7,50,833.42 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 33,222.99 करोड़ रुपये घटकर 3,76,839.9 करोड़ रुपये रह गई। विश्लेषकों ने कहा कि सप्ताह के दौरान शीर्ष दस कंपनियों का बाजार पूंजीकरण उल्लेखनीय रूप से घट गया।

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 15,792.31 करोड़ रुपये घटकर 4,70,824.97 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 21,369.47 करोड़ रुपये घटकर 6,45,544.93 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस की बाजार हैसियत 27,830.35 करोड़ रुपये घटकर 3,11,457.26 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक की 12,821.78 करोड़ रुपये घटकर 3,09,721.16 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 32,736.06 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,21,030.9 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 22,088.41 करोड़ रुपये घटकर 2,70,326.48 करोड़ रुपये पर आ गया। इनके अलावा भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 11,702.17 करोड़ रुपये घटकर 2,85,898.48 करोड़ करोड़ रुपये पर आ गया।

सप्ताह के दौरान शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट के बीच निवेशकों की 5,45,452.52 करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। 28 फरवरी को बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1,46,94,571.56 करोड़ रुपये पर था। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और एसबीआई का स्थान रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सबिज़नेसभारतीय अर्थव्यवस्थाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित