लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 321 अंक की छलांग के साथ नए उच्चस्तर पर, रिलायंस का शेयर चार प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: November 20, 2019 12:27 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार तेजी के बीच बुधवार को सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की छलांग के साथ दिन में कारोबार के दौरान के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्दे सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की छलांग के साथ दिन में कारोबार के दौरान के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 12,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार तेजी के बीच बुधवार को सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की छलांग के साथ दिन में कारोबार के दौरान के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 40,816.38 अंक के उच्चस्तर तक पहुंचने के बाद 321.20 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,790.90 अंक पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 12,000 अंक के स्तर को पार कर गया। निफ्टी 87.25 अंक या 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,027.35 अंक पर चल रहा था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुरुआती कारोबार में चार प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 1,571.85 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, एलएंडटी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, येस बैंक और मारुति के शेयर लाभ में थे। वहीं बजाज आटो, कोटक बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, एसबीआई और हीरो मोटोकॉर्प नुकसान में चल रहे थे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित