लाइव न्यूज़ :

तीन दिनों से जारी तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स 194 अंक टूटा, येस बैंक में 3 प्रतिशत से अधिक गिरावट

By भाषा | Updated: June 12, 2019 20:02 IST

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बैंकों तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में नुकसान से शेयर बाजार में गिरावट आयी। कारोबारियों के अनुसार निवेशक मुद्रास्फीति और औद्योगिक वृद्धि के आंकड़े जारी होने पहले सतर्क दिखे।

Open in App

शेयर बाजारों में तीन दिनों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया और घरेलू शेयर बाजार बीएसई सेंसेक्स 194 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बैंकों तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में नुकसान से शेयर बाजार में गिरावट आयी। कारोबारियों के अनुसार निवेशक मुद्रास्फीति और औद्योगिक वृद्धि के आंकड़े जारी होने पहले सतर्क दिखे।

कारोबार के दौरान 300 अंक से अधिक की गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स कुछ संभला और अंत में 193.65 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,756.81 पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह नीचे में 39,623.53 तथा ऊंचे में 39,982.10 अंक तक गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 59.40 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,906.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक नीचे में 11,866.35 तथा ऊंचे में 11,962.45 तक गया।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में येस बैंक रहा। रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा निजी बैंक की साख को समीक्षा के लिये विचारार्थ रखे जाने की खबर से उसका शेयर 3.34 प्रतिशत नीचे आया। ऐसी आशंका है कि बैंक की साख घटायी जा सकती है। नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में मारुति, कोटक बैंक, हीरो मोटो कार्प, बजाज आटो, इंडसइंड बैंक तथा बजाज फाइनेंस शामिल हैं। इनमें 1.79 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

दूसरी तरफ टाटा स्टील, ओएनजीसी, वेदांता, सन फार्मा, टीसीएस, आरआईएल, एचयूएल तथा आईटीसी में 2.60 प्रतिशत तक की तेजी आयी। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से बाजार का माहौल ठंडा रहा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि उनकी चीन के साथ तबतक व्यापार सौदे में रूचि नहीं है जबतक वह चार-पांच बड़े बिंदुओं पर सहमत नहीं हो जाता। इस बयान से वैश्विक रुख पर असर पड़ा। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.56 प्रतिशत, हैंग सेंग 1.73 प्रतिशत, निक्की 0.35 प्रतिशत तथा कोस्पी 0.14 प्रतिशत टूटे। शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा। 

टॅग्स :बिज़नेसशेयर बाजारनिफ्टीStock marketNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया