लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 प्रतिशत से अधिक फिसला; निफ्टी 14,450 से नीचे

By भाषा | Updated: January 12, 2021 10:10 IST

Open in App

मुंबई, 12 जनवरी सकारात्मक वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों की लगातार आवक के बावजूद प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक टूट गया और इस दौरान एचडीएफसी, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 117.77 या 0.24 फीसदी टूटकर 49,151.55 पर कारोबार कर रहा था।

इसी प्रकार व्यापक एनएसई निफ्टी 20.95 अंक या 0.14 प्रतिशत फिसलकर 14,463.80 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा कोटक बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, भारती एयरटेल, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और टीसीएस में तेजी आई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 486.81 अंक या एक प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 49,269.32 पर और निफ्टी 137.50 अंक या 0.96 प्रतिशत बढ़कर 14,484.75 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 3,138.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 55.63 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम