लाइव न्यूज़ :

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 549 अंक फिसला, साप्ताहिक लाभ दर्ज किया

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:08 IST

Open in App

मुंबई, 15 जनवरी वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुझान और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से शुक्रवार को सेंसेक्स 549 अंक फिसल गया।

कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, कंपनियों के तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत अच्छी हुई है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 549.49 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान से 49,034.67 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 161.90 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान से 14,433.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 4.35 प्रतिशत की गिरावट आई। एचसीएल टेक, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी नुकसान रहा।

सेंसेक्स के सिर्फ चार शेयरों में लाभ रहा। भारती एयरटेल, आईटीसी, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस के शेयर 3.84 प्रतिशत तक चढ़ गए।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 प्रतिशत तथा निफ्टी 86.45 अंक या 0.60 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को वैश्विक बाजार ‘बैकफुट’ पर थे। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने 1,900 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का ब्योरा जारी किया। लेकिन निवेशक करो में बढ़ोतरी तथा ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंतित थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों के बीच बाजार अनिश्चितता के साथ खुला। बाइडन ने 1,900 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज का ब्योरा जारी किया है। शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में आईटी शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला।’’

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.25 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ रहा, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.77 प्रतिशत के नुकसान से 55.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया तीन पैसे के नुकसान के साथ 73.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध रूप से 1,076.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?