लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 18,000 के करीब

By भाषा | Updated: November 12, 2021 10:56 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर वैश्विक बाजारों में सकरात्मक रुख के बीच इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी ट्विन्स के शेयरों के लाभ में चलने के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ गया।

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 400.87 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त लेकर 60,320.56 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 120.10 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 17,993.70 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा लगभग दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद टाटा स्टील, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया का स्थान रहा।

वही दूसरी तरफ बजाज ऑटो और एनटीपीसी के शेयरों में शुरूआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 433.13 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,919.69 पर और निफ्टी 143.60 अंक या 0.80 प्रतिशत घटकर 18,017.20 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,637.46 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग, टोक्यो और सियोल के शेयर मध्य सत्र सौदों के दौरान लाभ में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई घाटा में चल रहा था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत बढ़कर 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?