लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16,950 के ऊपर बंद

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:39 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 612 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत दखल रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एल एंड टी में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 611.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,930.56 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 184.60 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,955.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ बजाज फाइनेंस सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ विप्रो, आईटीसी और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ घरेलू बाजार में तेजी रही। चौतरफा तेजी देखी गई। मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहा। शेयरों के भाव में गिरावट से निवेशकों को लिवाली का अच्छा मौका मिला।’’

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 74.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या