लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़का, रुपया भी 41 पैसे कमजोर

By भाषा | Updated: August 1, 2019 10:49 IST

विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली के बीच मुख्य औद्योगिक वृद्धि दर सुस्त पड़ने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूट गया।

Open in App

विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली के बीच मुख्य औद्योगिक वृद्धि दर सुस्त पड़ने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 205.69 अंक यानी 0.55 प्रतिशत गिरकर 37,275.43 अंक पर चल रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 16.15 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 11,069.25 अंक पर चल रहा था।

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स में 83.88 अंक यानी 0.22 प्रतिशत और निफ्टी में 32.60 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट में था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1,497.07 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आठ मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जून महीने में गिरकर 0.20 प्रतिशत पर आ गयी। विशेषज्ञों ने कहा कि बुधवार को औद्योगिक वृद्धि के आधिकारिक आंकड़ों के जारी होने के बाद निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इस बीच सरकार का राजकोषीय घाटा पहली तिमाही में 4.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पूरे वित्त वर्ष के बजटीय अनुमान का 61.40 प्रतिशत है।

अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने एक दशक से भी अधिक समय बाद मुख्य ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, हांग कांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी कारोबार के दौरान गिरावट में चल रहे थे। बुधवार को अमेरिका वाल स्ट्रीट में भी गिरावट रही थी।

शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे गिरा

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे गिरकर 69.20 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। बुधवार को यह 68.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों के सतर्कता में खुलने से भी रुपये पर दबाव रहा।

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1,497.07 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। इस बीच कच्चा तेल 0.70 प्रतिशत मजबूती में 65.17 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम