लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की बढ़त, निफ्टी 9,400 अंक के पार

By भाषा | Updated: May 5, 2020 11:36 IST

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे की मजबूती के साथ 75.58 पर रहा। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त और डॉलर के अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले कमजोर पड़ने का लाभ रुपये को मिला।

Open in App
ठळक मुद्दे सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.73 पर बंद हुआ था। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 1,373.98 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

शेयर बाजारों की शुरुआत मंगलवार को तेजी के रुख के साथ हुई। सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की शुरुआती बढ़त दर्ज की गयी, जबकि निफ्टी 9,400 अंक के पार चला गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक इत्यादि के शेयर लाभ में रहे। बीएसई का सेंसेक्स 32,264 अंक के उच्च स्तर को छूने के बाद 431.74 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,147.09 अंक पर कारोबार कर रहा है। सुबह के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.25 अंक यानी 1.23 प्रतिशत बढ़कर 9,407.75 अंक पर चल रहा है।

सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी सबसे अधिक लाभ में रहा। इसका शेयर पांच प्रतिशत तक चढ़ गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे। पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 31,715.35 अंक पर और निफ्टी 9,293.50 अंक पर बंद हुआ था। ब्रोकरों के अनुसार हांगकांग जैसे प्रमुख एशियाई बाजार के सकारात्मक रुख के चलते मंगलवार को घरेलू बाजारों में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख कंपनियों के शेयर में लिवाली से कारोबारी माहौल सोमवार की गिरावट से बाहर आया। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 1,373.98 करोड़ रुपये की बिकवाली की। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 3.86 प्रतिशत चढ़कर 28.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे मजबूत

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.62 पर खुला। जल्द ही इसमें सुधार देखा गया और पिछले बंद के मुकाबले यह 15 पैसे की बढ़त के साथ 75.58 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.73 पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीडॉलरDollar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित