लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 10:31 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून विदेशी कोषों की जोरदार आवक के बीच इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 216.23 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 52,522.31 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 59.95 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 15,746.90 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एक्सिस बैंक भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर टाइटन, एनटीपीसी, बजाज ऑटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट देखी गई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 282.63 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,306.08 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 85.80 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,686.95 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 3,156.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़कर 75.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?