लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,850 के पार

By भाषा | Updated: October 6, 2021 10:50 IST

Open in App

मुंबई, छह अक्टूबर अमेरिकी शेयरों में सकारात्मक रुख और एचडीएफसी, एसबीआई एवं बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी के साथ सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 131.76 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 59,876.64 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 46.75 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,869.05 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एमएंडएम के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर थे। इसके बाद एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड का स्थान रहा।

दूसरी ओर, टाइटन, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज, मारुति और रिलायंस के शेयर नुकसान में रहे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 445.56 अंक या 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,744.88 पर और निफ्टी 131.05 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 17,822.30 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 1,915.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों में हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे। शंघाई का शेयर बाजार छुट्टियों की वजह से बंद था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत फिसलकर 82.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित