लाइव न्यूज़ :

उतार- चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स में मामूली वृद्धि, पांच दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:59 IST

Open in App

मुंबई, 23 फरवरी शेयर बाजारों में मंगलवार का दिन हल्की मजबूती का रहा। पांच दिन की भारी गिरावट के बाद बाजार में मामूली बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान वैश्विक बाजारों के मिले जुले संकेतों के बीच निवेशकों ने ऊर्जा, बैंकिंग और ढांचागत क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में निवेश किया।

कारोबारियों ने कहा कि कोविड- 19 के मामले बढ़ने और खरीदारी के लिये किसी तरह के प्रोत्साहन के अभाव में निवेशकों की धारणा प्रभावित रही।

कारोबार के दौरान 667.46 अंक के दायरे में उतार- चढ़ाव के बाद बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 7.09 अंक यानी 0.01 प्रतिशत बढ़कर 49,751.41 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार बड़े दायरे में घूमने के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी 32.10 अंक यानी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 14,707.80 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक 5.55 प्रतिशत लाभ में रहा। इसके साथ ही इंडसइंड बैंक, एल एण्ड टी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटल, स्टेट बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

इसके विपरीत कोटक बैंक, मारुति, बजाज आटो, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और एचसीएल टेक में 3.87 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

सूचकांक में बड़ा वजन रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.84 प्रतिशत ऊंचा रहा। कंपनी ने अपने तेल से रसायन कारोबार को एक अलग इकाई में परिवर्तित करने की घोषणा की है। इसके लिये मूल कंनी से 25 अरब डालर का कर्ज लिया जायेगा। कंपनी इसमें सउदी आरमको जैसे निवेशकों को हिस्सेदारी बेचकर पूंजी जुटाना चाहती है।

रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीतिक प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि कारोबार के दौरान शेयरों में भारी उतार चढ़ाव देखा गया। इस दौरान धातु और रियल्टी समूह के सूचकांक में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बॉंड प्रतिफल बढ़ने और उपभोक्ता जिंसों के ऊंचे दाम से शेयरों के प्रति निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है। हालांकि अर्थव्यवस्था और बाजार की आंतरिक मजबूती बरकरार है।

अमेरिका के फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल्ल की सीनेट की बैंकिंग समिति के समक्ष पूछताछ से पहले वैश्विक बाजारों में मिला जुला रुख रहा। उनके समिति के समक्ष वृद्धि को बढ़ावा देने के लिये फेडरल रिजर्व के अनुकूल रुख की पैरवी किये जाने की उम्मीद है।

एशिया के अनय बाजारों में शंघाई और सोल के बाजार गिरावट में बंद हुये जबकि हांग कांग में बढ़त रही। वहीं यूरोप के बाजारों में कारोबार के शुरुआती दौर में नकारात्मक रुख दिखाई दिया।

इस बीच कच्चे तेल के वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट का भाव 0.81 प्रतिशत बढ़कर 64.88 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

वहीं रुपया दिन के उच्चतम स्तर से नीचे आया लेकिन कारोबार की समाप्ति पर यह पिछले दिन के मुकाबले तीन पैसे ऊंचा रहकर 72.46 रुपये प्रति डालर पर बंद होने में कामयाब रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम