लाइव न्यूज़ :

घरेलू शेयर बाजार के सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन तेजी, येस बैंक 24 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: October 31, 2019 18:08 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77.18 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,129.05 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार के दौरान, सेंसेक्स ने 40,392.22 अंक के सर्वकालिक ऊंचे स्तर को छुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.35 अंक यानी 0.28 प्रतिशत चढ़कर 11,877.45 अंक पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें दिन तेजी का दौर रहा। आईटी और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 77 अंक बढ़कर 40,129 अंक पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77.18 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,129.05 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान, सेंसेक्स ने 40,392.22 अंक के सर्वकालिक ऊंचे स्तर को छुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.35 अंक यानी 0.28 प्रतिशत चढ़कर 11,877.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक में सबसे ज्यादा 24.03 प्रतिशत की तेजी देखी गई। बैंक ने कहा कि उसे एक विदेशी निवेशक से 1.2 अरब डॉलर के वित्तपोषण के लिए बाध्यकारी पेशकश मिली है।

इसके बाद बैंक के शेयर में जबरदस्त उछाल आया। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक , इंफोसिस , टाटा मोटर्स , भारती एयरटेल , एचसीएल टेक और एचडीएफसी के शेयरों में 7.69 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई।

इसके विपरीत टेक महिंद्रा , एक्सिस बैंक , टाटा स्टील , महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.09 प्रतिशत तक गिर गए। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 7,192.42 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 185.87 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लगातार तीसरी बार नीतिगत ब्याज दर में कटौती से भी बाजार को बढ़ावा मिला। कारोबारियों ने कहा कि अक्टूबर महीने के वायदा एवं विकल्प अनुबंध समाप्त होने से कारोबार के आखिरी घंटे में शेयर बाजार में उतार - चढ़ाव देखने को मिला।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत