लाइव न्यूज़ :

बाजार रिकार्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स 704 अंक उछला

By भाषा | Updated: November 9, 2020 18:14 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 704 अंक उछलकर नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की जीत के बाद निवेशक व्यापार रिश्तों में सुधार तथा अधिक प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद कर रहे हैं।

शेयर बाजारों में लगातार छठे कारोबारी सत्रों में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 704.37 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,597.43 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 42,645.33 अंक तक के अपने सर्वकालिक स्तर पर चला गया था।

इससे पहले, 14 जनवरी, 2020 को सेंसेक्स 41,952.63 अंक पर बंद हुआ था जो इसके बंद का अब तक का उच्चतम स्तर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 197.50 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,461.05 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 12,474.05 के उच्चतम अंक पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें 4.95 प्रतिशत की तेजी आयी। उसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक का स्थान रहा।

दूसरी तरफ केवल तीन शेयरों... मारुति, आईटीसी अैर बजाज फिनसर्व... में गिरावट दर्ज की गयी।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन को विजेता घोषित किये जाने के बाद से वैश्विक बाजारों में तेजी रही।

विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में बाइडेन की जीत के साथ व्यापार युद्ध के हल्का पड़ने तथा कोविड-19 के खिलाफ अभियान और तेज होने की उम्मीद का शेयर बाजारों पर अच्छा असर पड़ा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘मजबूत वैश्विक रुख और अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत मिलने से मानक सूचकांक रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचे। घरेलू बाजार में तेजी का कारण दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम के बाद व्यापार परिदृश्य बेहतर होने से बैंक तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों का अच्छा प्रदर्शन है।’’

शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,869.87 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो 2.12 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में अच्छी तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40.34 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 74.15 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?