लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में 460 अंक का उछाल

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को अच्छी तेजी दर्ज की गयी और बाजार का बैरोमीटर समझा जाने वाला बीएसई-30 सेंसेक्स 460 अंक सुधर कर बंद हुआ।

कोरोना वायरस संक्रमण तेज होने से अर्थव्यवस्था के सामने नयी परेशानियां खड़ी होने की चिंता के बीच रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने बुधवार को अपनी द्वैमासिक समीक्षा में कर्ज सस्ता रखने के नितिगत रुख को जारी रखने तथा पहली तिमाही में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों खरीद की घोषणा की।

रिजर्व बैंक ने अपनी नीतिगत ब्याज दर को भी 4 प्रतिशत के वर्तमान स्तर पर बनाए रखा है तथा बैंकों के पास कर्ज के लिए वित्तीय संशाधनों का प्रवाह बढ़ाने के कुछ नए उपायों की घोषणा की है।

बीएसई के 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 460.37 अंक यानी 0.94 प्रतिशत उछल कर 49,661.76 अंक पर बंद हुआ।

नेशलन स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 135.55 अंक यानी 0.92 प्रतिशत लाभ से 14,819.05 पर पहुंच गया।

लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में एसबीआई दो प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक , एमएंडएम, बजाज आटो और मारुती भी लाभ में रहे।

इसके विपरीत टाइटन , एनटीपीसी और एचयूएल में घाटा दर्ज किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने नीतिगत ब्याज दर को बरकरार रखने की रिजर्व बैंक की घोषणा को बाजार की प्रत्याशाओं के अनुरूप बताया ।

शेयरखान बाई बीएनपी पारिबा के पूंजी बाजार रणनीति विभाग के प्रमुख गौरव दुआ ने कहा कि रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली समीक्षा में मौद्रिक नीति नरम रखने के अपने नीतिगत रुझान को बरकार रखने की घोषणा करके वित्तीय बाजारों को भरोसा दिया है कि आर्थिक दशा में सुधार मजबूत बना रहेगा।

एशियाई बाजारों में शांघाई और हांगकांग हानि में तथा सोल और टोक्यो लाभ में बंद हुए।

यूरोपीय बाजारों में मध्याह्न तक रुझान सकारात्मक था।

वैश्विक बजार में कच्चा तेल मानक ब्रेंट 0.37 प्रतिशत नरम होकर 62.97 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?