लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 848 अंक उछला, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:50 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई बैंक शेयरों में मजबूत लिवाली से बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 848 अंक से अधिक का उछाल आया। देश में कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामले कम होने के साथ बाजार में जोरदार तेजी आयी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 848.18 अंक यानी 1.74 प्रतिशत उछलकर 49,580.73 बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 245.35 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 14,923.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ इंडसइंड बैंक शीर्ष पर रहा। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ एल एंड टी, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और पावरग्रिड आदि शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने तथा कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी की सूचना से निवेशकों के बीच भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 मामलों में इसी तरह लगातार कमी से निश्चित रूप से बाजार पर अच्छी प्रभाव पड़ेगा। यह इस बात का संकेत है कि मई के अंत या जून के मध्य तक कोविड-19 की दूसरी लहर में कमी का अनुमान सही जान पड़ता है। ऐसे में इसका असर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही से आगे नहीं पड़ना चाहिए।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आये। पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि तोक्यो तथा सोल नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट क रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?