लाइव न्यूज़ :

रिलायंस, आईटी शेयरों की अगुवाई में सेंसेक्स 446 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 अंक के पार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:03 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी तथा बैंक शेयरों में लिवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 446 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बावजूद अंत में 445.56 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,744.88 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज हुआ है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 131.05 अंक या 0.74 प्रतिशत के लाभ से 17,822.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक 4.60 प्रतिशत चढ़ गया। भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, टाइटन, एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया के शेयर 1.36 प्रतिशत तक टूट गए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 बढ़त के साथ बंद हुए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों ने बाजार के लाभ में सबसे ज्यादा योगदान दिया।

आशिका स्टॉक ब्रोकिंग लि. के प्रमुख-शोध (खुदरा) अरिजीत मलाकर ने कहा, ‘‘ऊर्जा, आईटी, तेल एवं गैस तथा बिजली कंपनियों की अगुवाई में भारतीय बाजार मंगलवार को लाभ के साथ बंद हुए। कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी अपस्ट्रीम तेल एवं गैस कंपनियों की दृष्टि से सकारात्मक है। इसका सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और ऑयल इंडिया जैसी कंपनियों को मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि आईटी क्षेत्र की कंपनियों का दूसरी तिमाही का परिणाम भी अच्छा रहने की उम्मीद है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू बाजार कमजोरी के साथ खुले। अमेरिकी बाजारों के कमजोर रुख के साथ बंद होने की वजह से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। हालांकि, यूरोपीय बाजारों की मजबूती से यहां धारणा को बल मिला।’’

वृहद आर्थिक मोर्चे पर सितंबर में भी देश की सेवा क्षेत्र की गतिविधियां बढ़ीं। मांग बेहतर होने तथा कोविड-19 अंकुशों में ढील से सेवा क्षेत्र की गतिविधियां बेहतर रहीं। हालांकि, अगस्त की तुलना में इनकी रफ्तार कम हुई। अगस्त में यह 18 माह के उच्चस्तर पर पहुंच गई थीं।

देश का सेवा व्यापार गतिविधि सूचकांक अगस्त में 56.7 पर था जो सितंबर में घटकर 55.2 पर आ गया।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत तक चढ़ गए।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की नुकसान में रहे। हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट में अवकाश था। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 13 पैसे टूटकर 74.44 प्रति डॉलर पर आ गया। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 860.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?